logo

पलामू : "प्रेमिका किसी और लड़के से बात करती थी, इसलिए मैने उसे घूसा मारा और जान ले ली"

aashik.jpg

पलामू: 

हैदरनगर थानाक्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की का कत्ल उसके ही प्रेमी ने कर दिया। प्रेमी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबूल किया है। लड़के ने पुलिस को बताया कि उसका और उसकी गर्लफ्रेंड का पिछले 6 माह से रिलेशन था। शनिवार की रात गर्लफ्रेंड ने फोन कर बुलाया तो मिलने गया। वहां आरोपी ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहा लेकिन लड़की ने मना कर दिया। इसपर आरोपी नाराज हो गया। 

 

अन्य युवकों से भी था संबंध!
आरोपी का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड का दो अन्य युवकों से भी बातचीत था। वह उन लड़कों से भी बात करती थी इसलिए गुस्से में उसने लड़की को घूंसा मार दिया। साथ ही उसका मुंह और नाक दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इस चोट से वो बेहोश होकर गिर गई तो 2:30 बजे रात्रि में वो भाग गया। 

 

वीडियो रिकॉर्ड करवाया गया
बता दें कि किशोरी का शव रविवार को उसके घर में मिला था। इस मामले में एसडीपीओ पूज्य प्रकाश व हैदरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर लिया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने बताया कि सुबह 4 बजे ग्रामीणों को भनक लगी तो वो उसके घर में गए। किशोरी के मुंह पर पानी मारा तो वह थोड़ी देर के लिए होश में आई। ग्रामीणों ने उसका दिया गया बयान का वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। इस बयान के बाद उसकी मौत हो गयी। 


घऱ में अकेली थी लड़की 
किशोरी के पिता ने हैदरनगर थाना को लिखित आवेदन देकर कहा है कि घर के सभी लोग रिश्तेदार की शादी में गये थे। बेटी घऱ पर अकेली थी। उन्हें अकेला देख  लड़का आया था जबकि दो लोग बाहर थे। सुबह 4 बजे तक बाहर खड़े लोगों को उसने मौका नहीं दिया। तब बाहर खड़े लोगों प्रेमी को फोन पर धमकी दी और शोर मचाकर गांव के लोगों को इकट्ठा कर दिया। गांव के लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। हमें खबर हुई तो हम घर आए तो देखा कि बेटी मृत पड़ी हुई है।