logo

रांची में पड़ोसी ने टांगी से मारकर की महिला की हत्या, लकड़ी को लेकर हुआ था विवाद

crime40.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के बांधटोली गांव में एक महिला की उसके पड़ोसी ने टांगी से मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार की दोपहर की है। मृतका की पहचान 60 वर्षीया वृद्धा लोहराइन देवी के रूप में हुई है। मृतका के बेटे संजय मुंडा ने बताया कि दोपहर में मां घर के दरवाजा पर खाना खाने के लिए बैठी थी उसी समय विनोद मुंडा ने उस पर टांगी से हमला कर दिया, गंभीर हालत में उसे रिम्स ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

संजय मुंडा ने नगड़ी थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका लोहराइन देवी भरनो के अंबवा गांव की निवासी थी। वह लगभग 15 साल से बांधटोली में रवि साहू के मकान में किराए पर रहकर गांव में स्थित राइस मिल में काम करती थी। बताया गया कि दोपहर में वह घर खाना खाने के लिए आई थी। वहीं आरोपी विनोद मुंडा चान्हो के खिजूर टोली गांव का निवासी है। छह महीने से वह भी रवि साहू के मकान में किराए पर परिवार के साथ रहता था। वह रवि साहू के मुर्गी फार्म में काम करता था।


लकड़ी को लेकर हुआ विवाद
नगड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में जो जानकारी मिली है कि दिन पहले आरोपी और महिला में लकड़ी के लिए विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर विनोद ने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या करने की सही जानकारी मिलेगी। 

Tags - Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi News Ranchi Update Ranchi Hindi News Ranchi Crime