logo

Ranchi : पिता से पैसे ऐंठने के लिए बेटे ने खुद का किया अपहरण, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

shatir1.jpg

रांचीः
रातू प्रखंड के रहने वाले एक स्वास्थ्य अधिकारी अरूपचंद्र का बेटा सोमवार को गायब हो गया था। माता-पिता परेशान हो रहे थे कि उनके बेटे की किडनैपिंग हो गई है। जांच में पता चला कि बेटे ने खुद का अपहरण कर लिया था। उसकी मंशा पिता से पैसे ऐंठने की थी। लड़के ने अपने ही अपहरण होने की कहानी बनाई। अपने ही पिता से 10 लाख की फिरौती मांगी। हालांकि पुलिस ने युवक को 10 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। 


पिस्का मोड़ से बरामद 
जानकारी के अनुसार सोमवार को 12 बजे अचानक लड़के के गायब होने के कुछ ही घंटे बाद किशन कुमार ने अपने ही पिता को आवाज बदलकर वाट्सएप कॉल किया और 10 लाख की फिरौती मांगी। अपनी बेहोशी की हालत जैसी तस्वीर वाट्सएप पर भेजी और कहा 10 लाख दो वरना जान से मार दूंगा। पिता ने घबराकर इसकी जानकारी रातू थाने की पुलिस को दी।रांची के SSP सुरेंद्र कुमार झा और ग्रामीण SP नौशाद आलम ने एक विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी सेल की मदद से रात 9 बजे किशन को पिस्का मोड़ के एक होटल से बरामद कर लिया गया। 

खुद रूम किया था
युवक ने पिस्का मोड़ में होटल अपने ही आधार कार्ड से बुक किया था। ऑनलाइन पेमेंट भी किया था। जोमैटो से खाना भी मंगवाया था। हालांकि वो कह रहा है कि उसे अपहरणकर्ता ही उसे होटल में लेकर आए थे, उन्हीं लोगों ने खाना बुक किया था। पुलिस CCTV फुटेज की भी जांच कर रही है। बता दें किशन कुमार BCA का टॉपर रहा है।