logo

रांची : बच्चे से काम में होती थी देर तो जलाती थी गर्म लोहे से, फिर डालती थी खौलता हुआ पानी

जलाया.jpg

रांचीः
अरगोड़ा इलाके से एक खबर सामने आई है कि यहां रहने वाली भारती नामक महिला एक बच्चे के साथ बेरहमी से पेश आती थी। उसके साथ मारपीट करती थी, उसे खाना नहीं देती थी, काम में देरी हो तो गर्म रॉड से जलाया करती थी। उसे अपने घर में बंधुआ मजदूर की तरह रखती थी। फिलहाल सीडब्ल्यूसी अधिकारियों के पास बच्चे को सौंप दिया गया है। 11 साल के नाबालिग बच्चे को आशा ओपन शेल्टर होम में रखा गया है। महिला बच्चे को मजदूर की तरह काम करवाती थी। कभी-कभी तो दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए महिला बच्चे के ऊपर गर्म पानी डालती थी, उसपर चाकू से हमला करती थी।

 


ठंड में भी छत पर सुलाया जाता है
पीड़ित बच्चे ने सारी बात सीडब्ल्यूसी अधिकारियों को बताई है। बच्चे ने बताया कि वह दोगा गांव का रहने वाला है और उसके परिवार वालों ने उसे पढ़ाने के नाम पर भारती को सौंप दिया था। उस वक्त बच्चे की उस 7 साल थी। तब से बच्चे को घर में बंद कर रखा गया है। कड़कराती ठंड में भी उसे छत पर ही सुलाया जाता है। एक शॉल में वह पूरी ठंड गुजार देता है। उसे किसी मेहमान के सामने नहीं आने दिया जाता है ताकि महिला का भेद ना खुल जाए।