logo

रांची : 32 दिन तक अलग-अलग जगह पर युवती के साथ होता रहा रेप, 2 गिरफ्तार

ीोजा.jpg

रांचीः 
बरियातू थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ एक महीने तक रेप होने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को बताया है कि 24 अक्टूबर की रात से उसके साथ अलग-अलग जगह पर अलग-अलग लोग दुष्कर्म कर रहे थे। पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकि में बताया है कि सबसे पहले उसके साथ आलू-प्याज कारोबारी गौरव सिंह ने रेप किया। उसने उसे 24 अक्टूबर की रात अपने गोदाम में बुलाया उसके बाद अपने घर ले गया वहां रेप किया और 25 अक्टूबर की सुबह एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया। वह व्यक्ति उसे रांची के ही बकरी बाजार के पास एक कमरे में रखता था। कार में बैठाकर अलग-अलग ले जाता था। वीडियो कॉल पर लड़की पसंद करने को लोगों को कहता था। कार में मेरे साथ औऱ भी कुछ युवतियां रहती थी। कई दिनों तक ऐसा ही चलता रहा फिर मैं समझ गई कि मुझे गौरव ने देह व्यापार में धकेल दिया है। इस काम से तंग गई। पीड़िता ने पुलिस को इसी दौरान 26 नवंबर को उसे नामकुम स्थित एक कमरे से अजय तिर्की नामक शख्स के साथ पुलिस ने उसे पकड़ा था। जिसके बाद इस मामला का खुलासा हुआ है। 

 

26 नवंबर को पकड़ाया एक युवक
युवती किसी तरह से एक दिन भागकर मेन रोड पहुंची। वहां बचपन के जान पहचान के लड़के शनि और शाहिल मिले। उससे मदद मांगी तो उन उसे लेकर स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ले गये औऱ कमरे में ले जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद भागते हुए वह फिर बकरी बाजार स्थित कमरे में पहुंच गई। 27 अक्टूबर की रात उसे कचहरी चौक के समीप ले जाया गया। वहां दो लड़कों के हाथों उसे सौंप दिया गया। इसके बाद  महाराजा होटल के बगल में स्थित एक होटल में लड़कों ने रेप किया। युवक ने अपना नाम फौजी भाई उर्फ नवीन क्षेत्री और अजय तिर्की उर्फ प्रिंस बताया। सुबह होते ही अजय उसे लेकर स्टेशन रौड के एक हौटल में रखा। 29 अक्टूबर को अजय उसे लेकर चुटिया में एक किराये पर कमरा ले लिया और साथ में रखकर रेप करने लगा। अजय ने पीड़िता के साथ 25 नवंबर तक रेप किया। पुलिस ने उसे 26 नवंबर को पकड़ते हुए पीड़िता को बरामद किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार युवकों में अजय तिर्की उर्फ प्रिंस और गौरव सिंह शामिल हैं। अभी भी चार युवक फरार चल रहे है। जिसका नाम फौजी भाई उर्फ नवीन क्षेत्री, सेंटू, शनि और शाहिल हैं।