logo

शख्स ने मां, पत्नी और 3 मासूम बच्चों को हथौड़े से मार डाला, खुद को भी मारी गोली

5सही्ाी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
यूपी के सीतापुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। इन 6 मौत में एक शख्स ने खुदकुशी की है। उसी ने पहले युवक ने मां, पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि पत्नी की हथौड़े से मारकर जान ले ली। घटना मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की है। बताया जा रहा है कि पाल्हापुर गांव में शुक्रवार की रात नशे की हालत में एक व्यक्ति ने मां-पत्नी व तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। ग्रामीण आपस में कहासुनी के बाद वारदात किए जाने की बात कह रहे हैं। 


किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी
गांव के अनुराग सिंह की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक अनुराग अपनी मां सावित्री देवी के साथ गांव में रहता था। उसकी पत्नी प्रियंका सिंह, बेटी आश्वी, आरना और बेटे आदविक के साथ लखनऊ में रहते थे। पत्नी प्रियंका बच्चों के साथ शुक्रवार को ही गांव आई थी। बताया जा रहा है कि अनुराग की घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी में उसने मां को गोली मार दी और पत्नी को हथौड़े के वार से व बच्चों को छत से फेंककर मारा डाला। मां, पत्नी व दो बच्चों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आदविक ने ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


पुलिस मामले की जांच में जुटी 
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। सुबह करीब नौ बजे एसपी चक्रेश मिश्र भी पहुंचे। पत्नी, बच्चे शुक्रवार को लखनऊ से गांव आए थे। अनुराग के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी व बच्चे लखनऊ स्थित निजी आवास पर रहते हैं, बच्चे वही पढ़ते थे। पत्नी, बच्चे लखनऊ से शुक्रवार को ही गांव आए थे।
 

Tags - UP News UP News UP Latest News UP News Update UP Crime