logo

पाकुड़ में राशन घोटाले की जांच में 3 प्रखंडों में 872 लाभुक पाए गए अयोग्य, कार्ड होंगे रद्द

yubr6ne6un6.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिला आपूर्ति कार्यालय ने अयोग्य लाभुकों द्वारा गलत तरीके से अनाज उठाव करने के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला कलेक्टर ने बताया कि आपूर्ति विभाग की जांच में अमड़ापाड़ा, पाकुड़ और महेशपुर प्रखंडों में कुल 872 कार्डधारियों में अनियमितताएं पाई गई हैं। इनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। पूरे जिले में चरणबद्ध तरीके से जांच अभियान चलाया जा रहा है। अब तक तीन प्रखंडों की जांच पूरी की जा चुकी है, जिसमें कार्डधारियों को शो-कॉज नोटिस दिया गया है। नोटिस मिलने के दो दिनों के भीतर उनसे जवाब मांगा गया है।
जांच में यह पाया गया कि कई कार्डधारी इनकम टैक्स भुगतान करने वाले, जीएसटी रजिस्ट्रेंट, चार पहिया वाहनों के मालिक और सरकार द्वारा पंजीकृत फर्म या उद्यम चलाने वाले व्यक्ति हैं। इन लोगों ने अपनी वास्तविक आय और स्थिति छिपाकर ऑनलाइन राशन का उठाव किया था। जिला कलेक्टर ने बताया कि ऐसे सभी अयोग्य कार्डधारियों के राशन कार्ड रद्द कराए जाएंगे। इसके अलावा, ऑनलाइन उठाए गए अनाज की राशि को बाजार दर पर 12 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूल किया जाएगा। जांच अन्य प्रखंडों में भी जारी है।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News in Hindi latest updates Jharkhand jharkhand Updates in hindi latest Pakur News Pakur News updates Pakur News Updates latest Pakur news Pakur news updates Pakur Ne