logo

BJP युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में वरीय नेताओं ने युवाओं को दिया ये निर्देश

a544.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सह मंडल सशक्तिकरण अभियान प्रशिक्षण वर्ग रांची के धुर्वा स्थित मेफेयर बैंक्विट हॉल में संपन्न हुआ। बीजेपी क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने उद्धघाटन सत्र में अपने उद्बोधन में पार्टी की स्थापना , विचारधारा और एकात्म मानववाद के विषय में सभी कार्यकर्ताओं को बताया। नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि देश को आज़ादी दिलाने के लिए कई आंदोलन किये गए। देश की एकता, एकात्मता की निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्रीय की उन्नति के लिए काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र में शोषणमुक्त समाज, सर्वधर्म सम्मान, मूल्य आधारित राजनीति की व्याख्या करते हुए सभी को इन विचारधाराओं पर कदम बढ़ाने की अपील की।

बीजेपी की रीढ़ है युवा मोर्चा: कर्मवीर सिंह
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा बीजेपी की रीढ़ है। जिस तरह किसी भी देश का भविष्य उसका युवा होता है उसी प्रकार युवा मोर्चा बीजेपी का भविष्य है। उन्होंने कहा कि मंडल सशक्तिकरण अभियान में 3 वर्षो के किए गए कार्य पर आत्म चिंतन करने की जरूरत है। तथा युवा शक्ति को हर कार्यो के लिए तात्पर्य रहने की जरूरत है, युवा पर सर्वधिक जिम्मेदारी होती है संगठन के कार्यो को पूरा करने की उस के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।मंडल सशक्तिकरण अभियान में सभी को कार्य करना है और अपने मंडल को सशक्त करना है।
 बीजेपी युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अरविंद दमानी ने अपने व्याख्या में टॉप 5 के फ्रेजयल 5 को नरेट करते हुए सभी को संबोधित किया और स्लइड के माध्यम से सभी को इसकी जानकारी दी।

जिला से लेकर मंडल तक मजबूत हो बीजेपी!
बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमनदीप सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव संबंधित कार्यो को निष्पादन करने के बारे में बताते हुए कहा कि बीजेपी संगठन की रीढ़ की हड्डी युवा मोर्चा होता है। युवा मोर्चा के युवा अगर मंडल सशक्तिकरण अभियान के तहत मजबूत से कार्य करती है तो पार्टी भी मजबूती स्थिति में होती है। जिला से लेकर मंडल स्तर और बूथ लेवल तक को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि वन बूथ 20 यूथ के कार्य के तहत हमे हर बूथ को मजबूत करना है।

 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व पर भी हुई बातचीत
भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शशांक राज ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं रोजगार के बारे में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बताते हुए कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में शिक्षा नीति का वादा किया था और उस वादे को बीजेपी ने पूरा किया है। 34 साल बाद शिक्षा नीति को लाया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सामाजिक, नैतिक और भावनात्मक क्षमता विकसित करने के मक़सद से बनाया गया है। देश भर के पंचायत, प्रखंड से सुझाव लेकर शिक्षा नीति का समागम किया गया है।

जीडीपी का 6 फीसदी हिस्सा शिक्षा नीति में हो खर्च
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि GDP का 6% प्रतिशत शिक्षा नीति में खर्च किया जाएगा। क्षेत्रीय भाषा मे पढ़ाई होगी। कोडिंग की शिक्षा पर गति दी जाएगी। प्राइमरी स्कूल लेवल पर, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत इंडिया युथ रेडी फ़ॉर फ्यूचर फ़ॉर नेशन की नीति को आगे किया गया है। स्किल एजुकेशन, क्वालिटी एजुकेशन, डिजिटल एजुकेशन और कई योजनाओं के तहत शिक्षा नीति को लाया गया है।

कार्यक्रम में कई पदाधिकारी-कार्यकर्ता हुए शामिल
बैठक में मनीष दुबे,भूपेंद्र सिंह, सूर्य प्रभात, निशांत कुमार, सत्यदेव मुंडा, पवन पासवान, शौर्य पूजा सिंह, अमित साहू, अस्मित सिंह सेठी, अजात शत्रु, अमन यादव, अमन जायसवाल, प्रियांक भगत, अमिताभ धीरज, राहुल शाहदेव, सुमन सौरव ,अमन यादव, रीतेश सिंह ,अजय भारती, प्रियंक भगत, अमन कुमार, पूनम साहू, अमिताभ सेनापति, रोमित नारायण सिंह सहित कई उपस्थित थे।