logo

Ranchi : राजधानी में कपड़ा व्यवसायी के 12 ठिकानों पर चल रही इनकम टैक्स की रेड 

राजधानी में कपड़ा व्यवसायी के 12 ठिकानों पर चल रही इनकम टैक्स की रेड 

रांचीः
राजधानी रांची में आज इनकम टैक्स की कार्रवाई जारी है। कई जगहों पर इनकम टैक्स की टीम छापेमारी चल रही है। जो जानकारी है उसके मुताबिक छापेमारी रांची के कपड़ा व्यवसायी बाबूलाल प्रेम कुमार के ठिकानों पर की जा रही है। खबर है कि करीब 12 ठिकानों पर यह रेड चल रही है। 


दस्तावेजों को खंगाल रही टीम
जानकारी के मुताबिक छापेमारी कांके रोड, चर्च कंपलेक्स और अपर बाजार में  की जा रही है। कहा जा रहा है कि यह रेड इनकम टैक्स में चोरी करने के आरोप में की जा रही है। इनकम टैक्स की टीम कारोबारी के घर और ऑफिस के कागजातों को खंगाल रही है। कई दस्तावेज हाथ लगे हैं, फिलहाल अंदर से किसी तरह की जानकारी बाहर नहीं आयी है।