logo

रांची लोकसभा : संजय सेठ को निर्दलीय उम्मीदवार संतोष कुमार जायसवाल ने दिया समर्थन

sanjay_seth24.jpg

रांची
रांची लोकसभा सीट के निर्दलीय उम्मीदवार संतोष कुमार जायसवाल ने एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भारत माता की आवाज सुनकर, विश्व बंधुत्व, हिंदुत्व, राष्ट्रीय एकता और अखंडता, विकास को देखते हुए यह निर्णय लिया है। कहा, वे औऱ उनके समर्थक सेठ के समर्थन काम करेंगे। कहा, सेठ को भारी मतों से विजयी बनायेंगे।  

क्या कहा जायसवाल ने 

आगे जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है। किसान, मजदूर, महिला और वंचित तबकों का विकास संभव है। झारखंड सहित पूरे देश में विकास की धारा बह रही है। पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। वह भी इस यज्ञ में अपनी आहुति दे रहे हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वह एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए वोट करें। मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए रांची लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ को अपना वोट दें। 

कल 4 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान 
बता दें कि कल छठे चरण में राज्य में 8963 बूथों पर 82 लाख से अधिक मतदाता वोटिंग करेंगे। रांची सहित झारखंड की 4 सीटों पर मतदान होगा। गिरिडीह, जमशेदपुर औऱ धनबाद लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इसके लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है। सभी 8963 बूथों पर कंट्रोल रूम से वेब कास्टिंग से नजर रखी जाएगी। यह जिम्मेदारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी अपने कंट्रोल रूम से निभाएंगे। हर बूथ के भीतर और बाहर 4-डी कैमरे लगे हैं। सभी बूथों पर प्राथमिक सुविधाएं बहाल की गयी हैं। 


 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Sanjay Sethranchi loksabhaLok Sabha electionharkhand News