logo

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी 2023 के फाइनल में भारत ने कोरिया को 2-1 से हराया, पहली बार टीम बनी चैंपियन

2029.jpg

द फॉलअप डेस्क
सिमडेगा (झारखंड) के तीन खिलाड़ियों दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी से सजी भारतीय टीम ने महिला जूनियर एशिया कप हॉकी 2023 में एतिहासिक जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में कोरिया को 2-1गोल से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया फाइनल मैच के दौरान  हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह जापान में ही उपस्थित थे। जूनियर महिला एशिया कप में पहली बार विजेता बनने पर टीम के सभी सदस्यों को हॉकी इंडिया ने दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की। 02 जून से 11 जून 2023 तक जापान के काकामिगहारा में आयोजित महिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में 18 सदस्यीय भारतीय टीम में झारखंड के सिमडेगा जिले की दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी भी शामिल थीं। दीपिका सोरेंग को चाइनीज ताइपे के खिलाफ खेले गए मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था।  सिमडेगा के तीनों खिलाड़ियों सहित पूरी भारतीय टीम को हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, सुनील तिर्की, सिमडेगा विधायक भूषण बड़ा और पूर्व विधायक बिमला प्रधान आदि ने बधाई दी है।

दीपिका सोरेंग
सिमडेगा जिला के केरसई प्रखंड अंतर्गत करगागुड़ी सेंबर टोली की है।
बहुत ही विपरीत परिस्थितियों से गुजरते हुए आज इस मुकाम तक पहुंची है बचपन में ही उसके पिताजी का देहांत हो गया था मां ने दूसरे राज्य में दिहाड़ी मजदूरी कर दीपिका का लालन पालन किया। दीपिका सोरेंग इससे पूर्व में भी जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैमात्र 09वर्ष की उम्र ही दीपिका हॉकी सिमडेगा द्वारा जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में करगागुड़ी टीम से खेलती थी। 2016 में वह पहली बार राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व की वर्तमान समय में रांची रेलवे में कार्यरत है।

महिमा टेटे
फेंडर की पोजिशन से खेलने वाली महिमा टेटे सिमडेगा के सदर प्रखंड अंतर्गत बरकिछापर गांव की रहने वाली है। महिमा टेटे सिमडेगा जिला की प्रथम महिला ओलंपियन सह एशिया महाद्वीप की एथलीट एंबेडर सलीमा टेटे की छोटी बहन हैइसके परिवार की भी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय थीपिताजी खेती बारी कर तथा माता मीड डे मील का खाना बनाकर अपने बच्चो का लालन पालन किया। महिमा 2018 में राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में पहली बार झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व की। महिमा टेटे इससे पूर्व में भी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम से कई बार विदेश दौरा कर चुकी है।

रोपनी कुमारी

डिफेंडर पोजीशन से खेलने वाली रोपनी कुमारी सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत तुकुपाणी पंचायत के जामबहार गांव की रहने वाली है। रोपनी का जीवन भी काफी संघर्ष भरा रहा है। बचपन में ही इसके पिताजी गुजर गए मां खेती के दिनों में दूसरे के खेतों के मजदूरी कर और बड़ा भाई अन्य प्रदेशों में मजदूरी कर रोपनी सहित परिवार के अन्य सदस्यो का लालन पालन करता रहा। आज भी उसे काफी आर्थिक अभावों से गुजरना पड़ता है। ओलंपियन सलीमा टेटे की तरह गांव और स्कूल टीम से खस्सी प्रतियोगिताओं से हॉकी की शुरुआत की है। इस प्रतियोगिता से रोपनी पहली बार जूनियर भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व की है वह पहली बार 2017 राष्ट्रीय सबजूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व की थी। रोपनी फुटबॉल की भी अच्छी खिलाड़ी रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N