logo

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारी

videshseva.jpg

रांची: 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारी अनमोलम, भावना कुमारी एवं आकाश शर्मा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से इन सभी पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट थी। भारतीय विदेश सेवा में नियुक्त ये तीनों पदाधिकारी मूलतः झारखंड के ही निवासी हैं।

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामना
मुख्यमंत्री ने इन सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि झारखंड से चुने गए ये सभी भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारी देश के साथ-साथ झारखंड के सर्वांगीण विकास में अपनी महती भूमिका निभाएंगे। गौरतलब है कि 11 मई 2022 से 13 मई 2022 तक इन सभी भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों का झारखंड में ( Induction Training Programme) आयोजित है।

ये सभी अधिकारी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।