नंदलाल तुरी
आगामी त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पाकुड़ अंचलाधिकारी अरबिंद बेदिया और नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने आज शहर के विभिन्न होटलों और लॉज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटलों के सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, आगंतुकों के रजिस्टरों का संधारण और कमरों की स्थिति की सघन जांच की गई। इस दौरान होटल संचालकों को यह निर्देश दिया गया कि वे किसी भी आगंतुक का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज करें और सीसीटीवी कैमरों को हर समय सुचारू रूप से चालू रखें। अंचलाधिकारी ने कहा कि आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
