logo

पाकुड़ : नगर परिषद क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन से आवागमन हुआ सुरक्षित और सुगम

nrynu.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मदर टेरेसा चौक से बस स्टैंड के अंतिम छोर तक तथा पुराना सदर अस्पताल से रजिस्ट्री कार्यालय रोड होते हुए बिंदु भूषण क्लिनिक तक लंबे समय से पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के अभाव में अंधेरा बना रहता था। इसके कारण यात्रियों, आम नागरिकों एवं टोटो चालकों को रात्रि के समय आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए, उपायुक्त के निर्देशानुसार नगर प्रशासक अमरेंद्र चौधरी द्वारा दोनों मार्गों पर पोल सहित स्ट्रीट लाइटों का अधिष्ठापन कराया गया है। स्ट्रीट लाइट स्थापित होने से इन मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित हुई है, जिससे अब आवागमन सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक हो गया है।
स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों ने प्रकाश व्यवस्था बहाल होने पर जिला प्रशासन एवं नगर परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया है। स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन से न केवल आमजन को सुविधा मिली है, बल्कि रात्रिकालीन सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं शहरी सौंदर्यीकरण को भी बल मिला है। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शहरी आधारभूत संरचना के विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News Updates latest pakur News pakur News Updates pakur News in hindi pakur Updates pakur News in Hindi