द फॉलोअप डेस्क:
राज्य सरकार के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने लेह-लद्दाख में बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के शहीद जवान अभिषेक कुमार के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है।प्रधान सचिव ने रांची डीसी राहुल सिन्हा को दिये गये आदेश में कहा है कि 24 अक्टूबर, 2020 को देश के लिए कर्तव्य निर्वहन करने के दौरान लेह लद्दाख में बारूदी सुरंग विस्फोट के कारण शहीद सेना के जवान अभिषेक कुमार के परिजनों को 10 लाख रुपये आवंटन किया जाता है।

अभिषेक 2015 में सेना में हुए थे भर्ती
उल्लेखनीय है कि 24 अक्टूबर, 2020 को रांची जिले के चान्हो के चोरेया गांव के रहने वाले जवान अभिषेक कुमार साहू (25) लद्दाख में शहीद हो गये थे। अभिषेक 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वह सेना में जीडी के पद पर तैनात थे।