logo

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस डांस कंपटीशन आयोजित

school_(3).jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, रांची में इंटर हाउस डांस कंपटीशन का भव्य आयोजन किया गया। भारत के चार महापुरुषों स्वामी विवेकानंद, सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन, गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर एवं मदर टेरेसा के जीवन दर्शन को प्रतिबिंबित करते हुए विद्यालय में चार हाउस ग्रुप का गठन किया गया है। ताकि हमारी नई पीढ़ी इन महापुरुषों के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए अपने भावी भविष्य का निर्माण कर सकें। बच्चों ने राजस्थान, हरियाणा, पूर्वोत्तर में असम और अंत में झारखंड के लोक नृत्य परंपराओं के सुंदर स्वरूप को प्रस्तुत किया। सभी प्रस्तुतियां मनमोहक और आत्मविभोर कर देने वाली थीं। संपूर्ण भारत की साझी सांस्कृतिक लोक विरासत को सहेजने की कोशिश बड़ी अच्छी लगी। विवेकानंद हाउस को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, मदर टेरेसा हाउस को द्वितीय स्थान मिला, जबकि टैगोर हाउस को तृतीय स्थान से संतोष करना पड़ा। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मदन सिंह ने कहा कि झारखंड में हाई क्लास एजुकेशन की नीव हमने रखी है इसे मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए हमें कठिन परिश्रम करना है।

लोक संस्कृति की महत्ता के बारे में बताया
प्रधानाचार्य डॉक्टर सुनील कुमार ने कहा कि कलाओं के विभिन्न स्वरूपों का हमारे जीवन से बड़ा गहरा नाता है इसे हमें समझना होगा सीखना होगा और अपने बच्चों को सीखना भी होगा। यही कोशिश हम कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदमश्री मुकुंद नायक ने बच्चों को अपने जीवन में लोक संस्कृति की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने झारखंडी नागपुरी गीत को अपने विशिष्ट अंदाज में गाया जिससे सभी झूम उठे। झारखंड रत्न से सम्मानित श्री विपुल नायक ने भरत मुनि द्वारा प्रतिपादित भारत की विशिष्ट नाट्य परंपरा नौरस को अपनी विशिष्ट नृत्य शैली में प्रस्तुत किया। झारखंडी लोक कला के विख्यात कलाकार श्री मन पुलक जी ने अपनी अनोखी मांदर वादन शैली से सबका खूब मनोरंजन किया। विख्यात भरत नाट्यम नृत्यांगना श्रीमती गार्गी सोम ने भरत नाट्यम की विश्व वंदना शैली से लोगों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।