logo

गुमला में 29-30 दिसंबर को अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम और कार्तिक जतरा का आयोजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

jyumiet.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर अवस्थित मांझाटोली में 29 और 30 दिसंबर को दो दिवसीय अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम समारोह सह कार्तिक जतरा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पंखराज साहब कार्तिक उरांव आदिवासी शक्ति स्वायत्तशासी विश्वविद्यालय निर्माण के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।
समारोह के समापन अवसर पर 30 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष रूप से शामिल होंगी। इसके अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्य के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति के मुख्य आयोजक एवं पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने बताया कि कार्यक्रम में जनजाति और सदानों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से विश्वविद्यालय निर्माण की दिशा में सार्थक कदम उठाए जाएंगे और युवा पीढ़ी को आदिवासी संस्कृति और विरासत से जोड़ने में यह आयोजन सहायक साबित होगा।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand News Gumla news Updates Latest Gumla News Gumla News updates latest Gumla News Updates Gumla News Updates latest Gumla News Gumla News in Hindi latest Gumla news