logo

ED दफ्तर में बिनोद सिंह से पूछताछ शुरू, पूर्व सीएम हेमंत से मिलीं कल्पना मुर्मू सोरेन

ED_RANCHI.jpg

रांची 

रांची, धुर्वा ED दफ्तर में हेमंत सोरेन के करीबी माने जाने वाले बिनोद सिंह से पूछताछ शुरू हो गयी है। एक अन्य खबर में मुताबिक ED दफ्तर में ही हेमंत सोरेन से उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने कुछ देर की मुलाकात की है। बता दें कि आज ही हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि समाप्त हो रही है। ED के अधिकारी आज उनको कोर्ट में प्रस्तुत करने वाले है। हेमंत से ED के अधिकारी 13 दिनों से कथित भूमि घोटाले में पूछताछ कर रहे हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि कोर्ट में पेशी के बाद हेमंत सोरेन को होटवार जेल भेजा जा सकता है। वहीं, कुछ सूत्रों ने कहा है कि पूर्व सीएम को कैंप जेल में भी रखा जा सकता है। 

बिनोद सिंह बन सकते हैं सरकार गवाह 

एक अन्य खबर के हवाले से बताया गया है कि बिनोद सिंह कथित भूमि घोटाले में सरकारी गवाह बन सकते हैं। सरकारी बनने की दिशा में एक और नाम भानु प्रताप प्रसाद का भी है, जो कि बड़गाई के तत्कालीन राजस्व उप निरिक्षक के पद पर कार्यरत थे। ED ने संकेत दिये हैं कि इन दोनों से विवादित भूमि के बारे में अहम जानकारियां मिली हैं। वहीं, ED ने 201 पजे का व्हाट्सऐप चैप का प्रिंट आउट भी जारी किया है। इसमें हेमंत सोरेन और बिनोद सिंह के बीच हुए चैट का विवरण है। वहीं ED ने आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन ED को सवालों के सीधे-सीधे उत्तर नहीं दे रहे हैं। 


व्हाट्सऐप चैट की जांच कर रही ED 
ED ने 12 फरवरी को बताया है कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और उनके करीबी रहे विनोद सिंह के बीच व्हाट्सएप चैट के जरिये कई गोपनीय बातें हुईं। जांच एजेंसी ने इस संबंध में कहा है कि व्हाट्सएप चैट का लगभग 201 पन्ने का प्रिंट आउट निकाला गया है। इस व्हाट्सएप चैट में कथित रूप से हेमंत के नाम से बरियातू में 8.5 एकड़ जमीन का जिक्र है। कहा कि ये मामला पीएमएलए 2022 के अधीन आता है। जांच एजेंसी ने बताया कि व्हाट्सएप चैट में कई प्रकार की संपत्तियों के बारे में गोपनीय सूचनाओं को शेयर किया गया है। साथ ही चैट में सरकारी सूचनाएं और अधिकारियों की पोस्टिंग और तबादले को लेकर कई बार बात की गयी है। व्हाट्सएप चैट से ये प्रतीत होता है कि कुछ मामलों में दोनों के बीच पैसों के लेनदेन और इसके सोर्स की बात की गयी है। कई स्थानों पर बड़ी राशि का जिक्र किया गया है।