रांची
इंडियन पुलिस सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (IPSOVA) द्वारा जैप-1 मैदान, डोरंडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय दिवाली मेला का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने किया। इस अवसर पर mela की रंगारंग झलक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल संस्कृति और उत्सव का संदेश मिलता है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है। विधायक कल्पना सोरेन ने भी आयोजकों की सराहना की और लोगों को उत्सव की बधाई दी। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में खरीदारी, खेल-कूद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया जा सकता है।
