logo

धीरज साहू को इरफान का सहारा, बोले- वे राजा परिवार से हैं; इतना पैसा मिलना बड़ी बात नहीं

्पगीह.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पिछले एक सप्ताह से झारखंज, बंगाल और ओडिशा में इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही थी। यह छापेमारी कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर हो रही थी। एक तरफ जहां भाजपा इसे लेकर कांग्रेस पर हमलावर है तो वहीं दूसरी तरफ जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी उनके बचाव में उतरे हैं। धीरज साहू हमारे अभिभावक हैं। आज भाजपा शोर मचा रही है कि पैसा पकड़ायाहै, पैसा पकड़ाया उनको यह शोभा नहीं देता है। धीरज साहू मजबूत परिवार से हैं। शुरू से राजा परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जब देश गुलाम था उस वक्त भी जब देश के पास कुछ नहीं था तो उनके परिवार ने 50 लाख रुपया देश को दिया था। 40 किलो सोना दिया था। वह बिजनेस परिवार से हैं, उनका दारू का बिजनेस है और वह पूरा हिसाब अपने पैसे का दे देंगे। इनकम टैक्स जानना चाहती है उनके पैसे के बारे में तो ठीक है वह जवाब दे देंगे। और इनकम टैक्स को उनको जवाब देना भी चाहिए कि क्या सच्चाई है। 


धर्म की राजनीति करती है भाजपा 
भाजपा जो दुष्प्रचार कर रही है वह सही नहीं है। आप लोगों को भाजपा की मानसिकता समझनी होगी। गरीब को आवास को हम आवास देते हैं तो उनको दिक्कत है, गरीब को राशन दे रहे हैं उसमें भी दिक्कत, गरीब का लोन माफ करने पर भी इनको दिक्कत होता है। इसको आप समझिए। आप इनको बुलाईएगा और कहिएगा कि यहां कोयला है, बालू है, पत्थर है तो ये तुरंत लूटने पहुंच जाएंगे। इनकी चालों को आपको समझना होगा। ये जल, जंगल, जमीन को लूटने आये हैं। ये धर्म की राजनीति करते हैं। हमारी सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है। आपको कहीं कोई दिक्कत होता है, कोई सुख-दुख होता है तो वहां आपका विधायक इरफान अंसारी खड़ा रहता है।