logo

Budget Session 2022 : इरफान अंसारी ने जामताड़ा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की

drirfan.jpg

रांची: 

जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को शून्यकाल के दौरान जामताड़ा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की। सदन में डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। सरकार को इसे पर्यटनस्थल के रूप में विकसित करना चाहिए। जब लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी तो वे बड़ी संख्या में वहां आएंगे। 

इन पर्यटन स्थलों को विकसित करने की मांग
डॉ. अंसारी ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में चरका पहाड़ी मंदिर, मां चंचला मंदिर, दुखिया मंदिर, बोकापहाड़ी आदिवासी धर्मस्थल, नामुपाड़ा का एतिहासिक कर्बला, नाड़ाडीह मजार, चिरुडीह स्थित आंदोलनस्थल जैसे कई स्थल हैं जिनको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित और संवर्धित किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं। हालांकि, सुविधाओं की कमी की वजह से लोगों को नुकसान होता है।

 

पर्यटन स्थलों में सुविधाएं विकसित करने की मांग की
विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि उपरोक्त पर्यटन स्थलों में चहारदीवारी, शौचालय तथा गेस्ट हाउस का निर्माण करवाया जाये। इन स्थलों में शुद्ध पेयजल का भी इंतजाम होना चाहिए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि चिरुडीह में दिशोम गुरु के नाम पर भव्य पार्क का निर्माण होना चाहिये।