logo

जामताड़ा : मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं शिव मंदिर का निर्माण करा रहा हूंः इरफान अंसारी

jmi.jpg

जामताड़ाः 
जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी आज जामताड़ा के राजबाड़ी वार्ड नंबर 1 पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें पूरे वार्ड घुमाकर लोगों की समस्या और मांग से अवगत कराया गया। मौके पर विधायक ने कहा कि मैंने लगातार इस वार्ड में विकास के कई कार्य किये हैं। मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं शिव मंदिर का निर्माण यहां करा रहा हूं। मैंने जामताड़ा नारायणपुर एवं कर्माटांड़ मे कई मंदिर का निर्माण कराया है। ऐसे कार्य कर मुझे हृदय से शांति मिलती है। मैं लगातार पूरे क्षेत्र का भ्रमण करता हूं और सभी संप्रदाय के लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम करता हूं। मैंने कभी भी भेदभाव नहीं किया है और यही कारण है कि लोग मुझे इतना प्यार सम्मान और स्नेह देते हैं।


मैने विकास गंगा बहा दी है
आगे इरफान अंसारी ने कहा की भाजपा वाले लोगों को ठगने का काम करते हैं। वह आपस में लोगों को लड़ा कर सिर्फ राजनीति करते है। आप लोग भाजपा के बहकावे में ना आए और आप सीधा मुझसे जुड़े हैं और विकास मे मेरा साथ दे। मैंने पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दी है। आप जहां भी जाएंगे विधायक इरफान अंसारी का विकास आपको दिखेगा। मौके पर राजा मनिंद्र नारायण सिंह, नित्य गोपाल सिंह, नंद गोपाल सिंह, गौतम सिंह , संतोष सिंह, अजय कुमार सिंह, संतोष सिंह, बाबू रवानी, गोवर्धन नाई, सूरज महतो, विनोद क्षत्रिय, उत्तम रवानी, गोरी राउत, राजू शेख, लालचंद शेख मुख्य रूप से उपस्थित थे।