द फॉलोअप डेस्क
आदित्य साहू को भाजपा के नये कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाये जाने के बाद कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने तंज कसते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी सिंह को एक भावनात्मक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सीपी सिंह को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में इज्जत ने मिलने का आरोप लगाया है, और पार्टी पर सवर्ण समाज को हाशिए पर रखने का गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। वहीं उन्होंने सीपी सिंह को अपना मार्गदर्शक बताया है और कहा है कि उनके जैसे ज़मीन से जुड़े नेता की उपेक्षा करना न केवल झारखंड, बल्कि पूरी राजनीति का अपमान है।.jpeg)
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा:
"आदरणीय रांची विधायक श्री C.P. सिंह जी के नाम कुछ भावनात्मक पत्र....सीपी बाबू, मैं आपको वर्षों से जानता हूँ – पार्टी कोई भी रही हो, मैंने हमेशा सच्चाई का साथ दिया है और आपने भी मुझे अपने बेटे जैसा स्नेह और मार्गदर्शन दिया है। राजनीति के सफर में आपने मुझे न सिर्फ़ रास्ता दिखाया, बल्कि कई बार आईना भी – जो एक सच्चे मार्गदर्शक की पहचान होती है। लेकिन आज जब मैं देखता हूँ कि भारतीय जनता पार्टी जैसे संगठन में भी आपको वह सम्मान नहीं मिल रहा, जिसके आप वास्तविक अधिकारी हैं – तो दिल से दुख होता है।"
उन्होंने अपने ट्वीट के जरिये सवाल किया और लिखा "क्या यह सिर्फ़ विचारधारा का मामला है? या फिर सवाल यह है कि कहीं स्वर्ण जाति का होना ही आपके सम्मान में बाधा बन गया है? क्या भाजपा अब स्वर्ण समाज को हाशिए पर रखना चाहती है? आपको नेता प्रतिपक्ष बनना चाहिए था – नहीं बनाया। आपको प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहिए था – नहीं बनाया। यह सब देखकर लगता है कि जानबूझकर उपेक्षा की जा रही है। और यह सब मेरी आंखों के सामने हो रहा है, तो चुप रहना कठिन हो जाता है।".jpg)
उन्होंने आगे लिखा "मैं कांग्रेस में हूँ, आप भाजपा में हैं – विचारधारा अलग हो सकती है। पर रिश्ता तो वही है – बेटे का। और एक बेटा देखकर नहीं सह सकता कि जिस व्यक्ति ने पार्टी को जीवन दे दिया, उसे ही आज पार्टी दरकिनार कर दे। अब बहुत हो गया। जहाँ सम्मान न मिले, वहाँ रुकने का क्या मतलब? आपका सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है। आप जैसे अनुभवी, विचारशील और ज़मीन से जुड़े नेता का अपमान केवल झारखंड ही नहीं, राजनीति का भी अपमान है। आपका डॉ. इरफान अंसारी।"