logo

प्रियंका गांधी के साथ मंच पर बोले डॉ इरफान अंसारी- वोट चोरों की सरकार का अब अंत तय है!

IRFAAAAAAAAAN1.jpg

बेतिया/कटिहार
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार अभियान में शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कटिहार जिले के कदवा विधानसभा क्षेत्र पहुँचीं। उनके साथ झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी मंच पर मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।
डॉ. इरफान अंसारी ने जोशीले अंदाज़ में कहा — “बिहार की जनता अब सब समझ चुकी है। इस बार जनता ने मन बना लिया है। बिहार में महागठबंधन की सरकार तय है। कदवा से हमारे प्रत्याशी शकील अहमद खान ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। प्रियंका गांधी जी के आगमन ने पूरे बिहार में नई ऊर्जा भर दी है। यह भीड़ नहीं, बदलाव की लहर है। झूठ और वोट चोरी के दम पर भाजपा अब ज्यादा दिन नहीं टिकेगी।”


प्रियंका गांधी के सम्मान में डॉ. अंसारी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “मुझे इस क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है और मैं लगातार यहां कैंप कर रहा हूं। प्रियंका जी के आने से माहौल पूरी तरह बदल गया है। महागठबंधन की जीत अब तय है।”
प्रियंका गांधी ने भी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा, “आप सभी पूरी ताकत से जनता के बीच जाएं और पार्टी के सिद्धांतों को पहुंचाएं। भाजपा की झूठी राजनीति और वोट चोरी की साजिश अब नहीं चलेगी — बिहार में बदलाव तय है।”

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News