द फॉलोअप डेस्क
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अपने उस बयान से पलटी मार दी है, जो सोशल मीडिया में वायरल है। उस बयान में वह यह कहते सुने जा रहे हैं कि झारखंड में हमेशा सोरेन परिवार से ही मुख्यमंत्री होगा। उस पूरी वीडियो को भी उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी किया है। लेकिन आश्चर्यजनक यह है कि उनके द्वारा जारी वीडियो में भी वही बातें उनके द्वारा कहते हुए सुनी जा सकती है। लेकिन इरफान अंसारी ने कहा है-मेरा बयान रघुवर दास के परिपेक्ष में था। संथाल में रघुवर दास आए इसलिए मैंने उनके बारे में ये बातें कही है। पर कुछ यूट्यूबर लोग, जो मेरे पीछे पड़े हैं, उन पर मैं शीघ्र कानूनी कार्रवाई करने जा रहा हूं। क्रॉप करके बयान चलाते है। कृपया नेताओं से आग्रह है कि प्रतिक्रिया न दें। उसके बाद उन्होंने पूरा वीडियो भी जारी किया।

इस वीडियो में आगे वह यह कहते हुए भी सुने जा रहे हैं कि बाबूलाल मरांडी के बारे में वह नहीं बोलेंगे। वह आदिवासी नेता हैं। उन्हें तंग नहीं करेंगे। लेकिन रघुवर दास से कहेंगे कि उनको झारखंड से क्या मोह है। यू आर नॉट झारखंडी। झारखंड को बख्श दीजिए। हम तो छत्तीसगढ़ नहीं जा रहे। कोई और पूर्व मुख्यमंत्री भी छत्तीसगढ़ नहीं जा रहे। फिर आप क्यों झारखंड में जमें हैं। झारखंड से आपको क्या मोह है। झारखंड गरीब है। आपको तो वरदान में सीएम पद मिल गया। उसका मजा ले लिए। कितना अच्छा उड़ीसा के राज्यपाल पद पर थे। वहां थे तो हम तो आपको तंग नहीं कर रहे थे। इरफान अंसारी ने रघुवर दास के बारे में फिर आगे कहा-आपको आदिवासियों से कोई हमदर्दी नहीं है। आपको तो यहां के लोहा, कोयला, बालू से मोहब्बत है।
