logo

जामताड़ा में इरफान अंसारी की अनोखी पहल, दीपावली पर साड़ी व मिठाई बांटकर दिया भाईचारे का संदेश 

IRFAAAAAAAAAN.jpg

जामताड़ा 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दीपावली के पावन अवसर पर जामताड़ा के चंद्रढीपा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में समाज में भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश देते हुए सैकड़ों बहनों एवं माताओं के बीच साड़ी और मिठाई का वितरण किया।
इस कार्यक्रम ने न केवल त्योहार की खुशियों को साझा करने का कार्य किया, बल्कि समाज के उपेक्षित तबकों तक भी प्रेम और समानता की रौशनी पहुंचाई। डॉ. अंसारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की “मेरी यही कामना है कि दीपावली हर घर में खुशियाँ लेकर आए। सभी लोग नए वस्त्र पहनें, मिठाई बांटें, पटाखे फोड़ें और इस पर्व को बिना किसी भेदभाव के मिल-जुलकर मनाएं। यही असली भारत की तस्वीर है।”


उन्होंने कहा कि त्योहार किसी एक धर्म का नहीं, बल्कि मानवता का उत्सव होते हैं, और हमें ऐसे मौकों पर समाज में प्रेम, एकता और समानता का संदेश फैलाना चाहिए। डॉ. अंसारी ने आगे कहा कि जो लोग धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश करते हैं, उन्हें समाज से जवाब मिलना चाहिए — और वह जवाब है एकता और भाईचारा।

मंत्री जी ने दीपावली एवं छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा की “हर घर में खुशहाली लाना ही मेरा संकल्प है। मैं हर साल चंद्रढीपा आता हूं क्योंकि यहां के लोगों का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। यह इलाका मेरे दिल के बहुत करीब है। आदिवासी और मूलवासी समाज ने हर परिस्थिति में मेरा साथ दिया है, मैं उनके विश्वास का ऋणी हूं।”


डॉ. अंसारी ने राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा की “आज झारखंड में हेमंत सोरेन जी की सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों की सरकार है। 20 वर्षों का जो दर्द जनता ने झेला था, उससे अब मुक्ति मिल रही है। विकास का लाभ सीधे गांव-गांव तक पहुंच रहा है।”

मौके पर मौजूद ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और महिला समूहों ने डॉ. अंसारी की जनसेवा भावना और जमीनी कार्यशैली की जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि मंत्री जी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे हर वर्ग के सुख-दुख में व्यक्तिगत रूप से साथ खड़े रहते हैं। डॉ. अंसारी ने कार्यक्रम के अंत में आश्वस्त किया कि वे जामताड़ा को विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में राज्य का अग्रणी जिला बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News