logo

अब रांची के इस क्षेत्र में 3 ठिकानों पर चल रही IT की रेड, एक स्कूल भी शामिल 

ITSPRING.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
राजधानी रांची में ईडी और आईटी की एक साथ छापेमारी चल रही है। जानकारी के अनुसार रांची के तीन जगहों पर आईटी की टीम ने दबिश दी है। यह छापेमारी हिनू क्षेत्र में चल रही है। मणिकरण पावर लिमिटेड से जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड जारी है। जानकारी के मुताबिक सुमित सिंह कलसी के आवास, कार्यालय और स्प्रिंगडेल स्कूल में आईटी ने दबिश दी है। 20 से 25 की संख्या में विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं। फिलहाल किसी के भी अंदर जाने और अंदर से बाहर आने की इजाजत नहीं है। फिलहाल सुमित कलसी के आवास, ऑफिस एवं स्कूल को खंगाला जा रहा है। 

ईडी की भी चल रही रेड

इधर चार जगहों पर ईडी की रेड चल रही है। ईडी की टीम मोरहाबादी, अशोक नगर, बूटी मोड़ और खेलगांव में छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ा को लेकर हो रही है। बताया जा रहा है कि कांट्रेक्टर विपिन सिंह और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। साथ ही खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित गाड़ी गांव में भी जमीन ब्रोकर शेखर कुशवाहा के घर पर ईडी ने दबिश दी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT