logo

35 हजार दर्शकों को संभालना पुलिस के लिए होगा चैलेंजिंग, ट्रैफिक में इस तरह हुआ है बदलाव

SURAKSHA1.jpg

रांचीः 
भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला T20 मैच आज रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाना है। हर क्रिकेट प्रेमियों में मैच को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। 7:00 टॉस होगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।  न्यूजीलैंड को हराने के उम्मीद से आज टीम इंडिया मैदान में उतरेगी। दर्शक अभी से ही पहुंचने लगे हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।  सुरक्षा गुरुवार रात से पुख्ता कर दिये गये हैं। मैच की सुरक्षा में 4 आईपीएस, 20 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 84 सब- इंस्पेक्टर और 1500 जवान सुरक्षा में लगाए गये है। IPS को जिम्मेदारी मिली है कि वे रांची के सीनियर एसपी से कॉर्डिनेट कर सुरक्षा की मॉनिटरिंग करेंगे। पूरी टिकट बिक चुकी है। आज का दिन रांची पुलिस के लिए चैलेंजिंग है। करीब 35000 दर्शकों की जांच कर स्टेडियम में भेजना एक चुनौति है। 100 से अधिक ट्रैफिक जवानों को भी तैनात किया गया है, जो देर रात तक ट्रैफिक व्यवस्था को संभालेंगे। 

 

ट्रैफिक में बदलाव 
रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। वाहनों से स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों के लिए मार्गों का निर्धारण किया गया है। इसमें अलग-अलग जिलों से आने वाले वाहनों से लेकर वीवीआईपी, वीआईपी और सामान्य वाहनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। रांची ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक जमशेदपुर, चाईबासा, खूंटी, सरायकेला, सिमडेगा से आने वाले वाहन तुपुदाना रिंग रोड के रास्ते प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा गोलचक्कर और संत थॉमस स्कूल के रास्ते से होते हुए रांची में दाखिल होंगे। वाहनों को प्रभात तारा मैदान के पास पार्क करना होगा। वहीं कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, गुमला और लातेहार से आने वाले वाहनों को रिंग रोड, दलादली और नयासराय होते हुए रांची में दाखिल होना होगा। वाहन तिरिल में पार्क होंगे।