द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेते नजर आ रहा है। अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज शुष्क रहने का अनुमान है। 21 फरवरी से बादल छाए रह सकते हैं। राज्य के उत्तरी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में हल्के से मध्य दर्जें की बारिश हुई है। कहीं कहीं गर्जन भी हुआ है। कहीं कहीं घना कोहरा भी छाया रह सकता है।

पश्चिचमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रहा यह बदलाव
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिचमी विक्षोभ के प्रभाव से यह मौसम का बदलाव होगा। विक्षोभ देश के पश्चिमोत्तर भाग में दस्तक दे चुका है। इसके प्रभाव के चलते हिमालय के तराई इलाकों और आसपास के राज्यों में बादल छाने से बारिश होने की संभावना है। झारखंड में इसका प्रभाव 20 फरवरी से देखने को मिल सकता है। राज्य के 21 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही साथ कहीं कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार मौसम मे बदलाव का कारण अगले चार दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जिसके चलते ठंड एक बार फिर से बढ़ने के आसार है। राजधानी समेत राज्य में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में भी वृद्धि होगी। रांची का तापमान अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम 31.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है।