logo

झारखंड में कल से 3 दिन तक बारिश होगी, वज्रपात की भी चेतावनी; येलो अलर्ट जारी

rain27.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में गर्मी महसूस होने लगी है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाला क्षेत्र के कारण एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि इसकी दिशा ओडिशा और आंध्र प्रदेश की तरफ है, लेकिन इसका आंशिक असर झारखंड पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को देर शाम तक आसमान साफ रहने का अनुमान का अनुमान है, जिसके कारण गर्मी बढ़ेगी। वहीं दक्षिणी हिस्से में आंशिक बादल छा सकते हैं। राज्य के कई इलाकों में 16 से 18 मार्च तक वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।


16 मार्च से बदलेगा मौसम का मिजाज
झारखंड में 16 से लेकर 18 मार्च तक बारिश होगी। मौसम विभाग ने वज्रपात की भी चेतावनी दी है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने लोगों को सलाह दी है कि वे 16-18 मार्च के बीच जितना संभव हो सकता है, अपने-अपने घरों में ही रहें। मौसम विभाग ने कहा कि 16 मार्च से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दौरान झारखंड की राजधानी रांची सहित कई अन्य जिलों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात भी होगा। इसके बाद मौसम स्थिर हो सकता है।


इन जिलों में होगी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) के पूर्वानुमान के मुताबिक रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान तापमान में तकरीबन 5 डिग्री तक की गिरावट आयेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि 20 मार्च को भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के दक्षिणी हिस्से में 15 मार्च को भी बादल छायेंगे।