logo

कोल्हान और संताल परगना में आज बारिश होगी, गिरेगा पारा; बढ़ेगी ठंड

rain17.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पलामू प्रमंडल और आसपास के जिलों में ठंड ज्यादा पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 17 और 18 जनवरी को झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जिसमें राजधानी और आसपास के इलाकों के साथ-साथ कोल्हान और संताल परगना शामिल हैं। हालांकि यह बारिश छिटपुट होगी। 19 जनवरी से मौसम साफ हो सकता है। इसके बाद कोहरा और धुंध हो सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान थोड़ा चढ़ सकता है। अधिकतम तापमान में कमी होने से ठंड का एहसास ज्यादा होगा। 


कैसा रहेगा 20 जनवरी तक मौसम 
मौसम विज्ञान केंद्र ने बादल और बारिश के कारण होने वाले कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के उत्तर हिस्सों (पलामू प्रमंडल और संताल) के कुछ भागों में घना कोहरा होने की बात कही है। इसे लेकर सतर्क रहने का आग्रह किया गया है. यह स्थिति 19 जनवरी तक रह सकती है। 20 जनवरी से मौसम साफ होने का अनुमान है। 19 जनवरी के बाद राजधानी सहित अन्य हिस्सों का न्यूनतम तापमान फिर से गिर सकता है। 


बर्फ बन गई ओस की बूंदें
मैकलुस्कीगंज में तापमान मंगलवार सुबह दो डिग्री रहा। गॉर्डन गेस्ट हाउस के संचालक बॉबी गॉर्डन ने दो डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया। वहीं अधिकतम 22 डिग्री रहा। मैकलुस्कीगंज के ग्रामीण इलाकों में ओस की बूंदें बर्फ बनकर जमने लगी हैं। वहीं पेट्रोल पंप पर खड़ी कार पर बर्फ जम गई थी।