logo

जिसको हमने पहली वरीयता का मत दिया, वही जाएंगे राज्यसभा; वोट डालकर बोले जयराम महतो

 जिसको हमने पहली वरीयता का मत दिया, वही जाएंगे राज्यसभा; वोट डालकर बोले जयराम महतो

द फॉलोअप डेस्कः
डुमरी से जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने कहा कि मैंने तीनों प्रत्याशियों को अपना मत दिया है, लेकिन जिसे प्रथम वरीयता का मत दिया है, वही उम्मीदवार राज्यसभा जाएंगे। हालांकि, जयराम महतो ने यह खुलासा करने से इनकार कर दिया कि उन्होंने प्रथम, द्वितीय या तीसरी वरीयता का मत किसको दिया है। जयराम महतो ने इस बीच खुलासा किया कि उन्हें भी होटल बीएनआर और रेडिशन ब्लू बुलाया गया था। लेकिन वो नहीं गये। उन्होंने कहा कि इन दो दिनों में मेरे साथ किसी का कोई संपर्क नहीं हुआ है। परिमल नाथवाणी के बारे में उन्होंने कहा कि गुरुजी भी परिमल नाथवाणी की प्रशंसा करते थे। उनका 12 साल लंबा कार्यकाल भी रहा है झारखंड में। वहीं उन्होंने प्रणव झा के बारे में कहा कि वह जेंटल मैंन हैं। वह मंझे हुए व्यक्ति है। राहुल गांधी, खड़गे जी के करीबी है। हम आजाद पंछी है। किसी ने कहा रेडिशन आ जाइए। हमसे किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं रहा है किसी का। मैं फोन भी सार्वजनिक कर सकता हूं। 

Tags - Jairam Mahato Rajya Sabha Election Jharkhand Politics JLKM Dumri MLA