logo

मजदूर दिवस के दिन नॉमिनेशन करेंगे जयराम महतो, गिरिडीह लोकसभा सीट से JLKM के हैं उम्मीदवार 

JAIRAM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के आंदोलन से नेता बनें जयराम महतो झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवार के तौर पर 1 मई को नॉमिनेशन करेंगे। जयराम महतो ने इस दिन को इसलिए चुना क्योंकि 1 मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है. झारखंड में गिरिडीह ही ऐसा जिला है जहां के सबसे अधिक मजदूर बाहर काम करने के लिए जाते हैं।  

नामांकन रैली को लेकर जनता में देखा जा रहा है उत्साह - जयराम महतो 

JLKM पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और गिरीडीह के उम्मीदवार जयराम महतो ने सोशल मीडिया पर अपने नामांकन की जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि 1 मई के नामांकन रैली को लेकर समर्थकों, आम मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जयराम महतो ने बताया कि सुबह 8:30 बजे पार्टी के प्रधान कार्यालय मानटांड-तोपचांची से निर्वाचन कार्यालय बोकारो की ओर वह प्रस्थान करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही रूट चार्ट भी साझा किया जायेगा। 

पहली बार चुनावी मैदान में है JLKM, उतारे हैं कई उम्मीदवार 

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति से झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा पार्टी बनी पहली बार चुनावी मैदान में अपने उम्मीदवार उतार रही है। पार्टी ने कई सीटों पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। गिरिडीह से पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो खुद मैदान में हैं तो कोडरमा से मनोज यादव, हज़ारीबाग से संजय मेहता, रांची से देवेंद्र नाथ महतो, धनबाद से एखलाक अंसारी, सिंहभूम से दामोदर हांसदा, चतरा से विजय गुप्ता तो दुमका से बेबी लता टुडू मैदान में हैं। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Jairam Mahatoloksabha electiongiridih seatJLKM