logo

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर जल सहियाओं का धरना, चेतावनी- नहीं मानी मांगें तो सचिवालय का होगा घेराव

GARHWA0020.jpg

गढ़वा 
गढ़वा जिले मे जल सहिया संघर्ष समिति की ओर से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मालती देवी एवं संचालन महासचिव रेखा देवी ने की।  धरना कार्यक्रम में जल सहिया कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गायत्री देवी, प्रदेश महासचिव रेशमा प्रवीण एवं प्रदेश संरक्षक एतवारी महतो, जिला संरक्षक सूरज गुप्ता उपस्थित हुए। इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुए कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गायत्री देवी ने कहा कि हम जल सहिया को मानदेय कम से कम अठारह हजार रुपए सरकार दे वरना ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे।

कम मानदेय देना आर्थिक शोषण

जल सहिया का दैनिक मजदूरी से भी कम मानदेय देना आर्थिक शोषण है। उन्होंने कहा कि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो अगले महीने रांची में मुख्यमंत्री सचिवालय को घेरने का काम करेंगे। प्रदेश संरक्षक एतवारी महतो ने कहा कि जल सहिया पूरे प्रदेश के संगठित होकर अपने हक के लिए आगे बढ़ें। हम लोग लड़कर सरकार से अपनी बात हर हाल में मनवाने का काम करेंगे। जल सहिया संघ के जिला संरक्षक सह भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने कहा कि सरकार एक तरफ नारी सशक्तिकरण की बात करती है दूसरी तरफ जल सहिया बहनों से मामूली पैसे में महिना भर काम लेना उनका बाल बच्चा परिवार के साथ जबरदस्त अन्याय है। 

मंईयां सम्मान योजना का लाभ राज्य के आधा से अधिक महिलाओं को नहीं मिल रहा
गुप्ता ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना का लाभ राज्य के आधा से अधिक महिलाओं को नहीं मिल रहा है और सबसे दुखद बात है कि जल सहिया को इस योजना से वंचित रखा गया है। सरकार स्वत: संज्ञान लेकर जल सहिया को जब तक अठारह हजार रुपए मानदेय नहीं देती है तब कब मंईया सम्मान योजना का लाभ दे। उन्होंने कहा कि गढ़वा आंदोलन की धरती रही है।  जिला अध्यक्ष मालती देवी ने कहा कि हम सब अपने हक के लिए किसी हद तक जाएंगे और यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र उपायुक्त को सौपा गया। मांग पत्र में पूर्व का बकाया मानदेय भुगतान करने,जल सहिया को न्यूनतम मानदेय 18000/- करने,सभी जल सहिया को स्वास्थ्य बीमा एवं आयुष्मान कार्ड से जोड़ने, मंईया सम्मान योजना से जल सहिया को जोड़नेइत्यादि मांग शामिल है।

Tags - Jal Sahiya Honorarium Garhwa Protest Jharkhand