logo

जमशेदपुर : भाजपा को झटका, हेमंत साहू ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

BJP000000000000.jpg


जमशेदपुर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उस समय झटका लगा जब जमशेदपुर महानगर जिला कार्यसमिति के सदस्य हेमंत साहू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।  साहू ने अपना त्यागपत्र भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा को सौंपा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि वे पार्टी के प्रत्येक दायित्व और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं और उनके इस्तीफे को स्वीकार किया जाए।
त्यागपत्र की प्रति उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू तथा साकची मंडल (पूर्वी) के अध्यक्ष युवराज सिंह को भी भेजी है। हालांकि, हेमंत साहू ने अपने त्यागपत्र में इस्तीफे का कोई विशेष कारण नहीं बताया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे स्थानीय संगठनात्मक मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News