logo

रांची में इमका मीट : जमशेदपुर SSP किशोर कौशल बने झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष

POLICE0023.jpg

रांची
आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के वार्षिक उत्सव कनेक्शन्स, 2025 के झारखंड चैप्टर की मीट रांची में संपन्न हुई। इस दौरान झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत संस्थान के पूर्व छात्र मिले और सभी ने संस्थान से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया। कार्यक्रम में जमशेदपुर के SSP किशोर कौशल को सर्वसम्मति से झारखंड चैप्टर का नया अध्यक्ष चुना गया है। किशोर कौशल ने कहा कि इमका एक परिवार की तरह है। आपस में मिलते रहने से हम सुख-दुख शेयर कर पाते हैं। एक-दूसरे की मदद कर पाते हैं। मीट में आए एलुमनी के बच्चों ने इस मौके पर प्रस्तुति भी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चैप्टर की निवर्तमान महासचिव सचिव मनीषा सिंह ने की। कार्यक्रम में दिल्ली से एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रसाद सान्याल, कार्यकारी अध्यक्ष मनीष गुप्ता के अलावा रीतेश वर्मा और बद्री नाथ ने भाग लिया। सीयूजे, रांची में सहायक प्राध्यापक डॉ राजेश कुमार ने मंच संचालन किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन पूजा अमृता उरांव ने किया।

सीयूजे, रांची के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष देवव्रत सिंह, रांची विश्वविद्यालय के शिक्षक संतोष उरांव, पीआईबी के अधिकारी ओंकार पांडेय ने अपने संबोधन में इमका के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में अमित गुप्ता, आनंद दत्त, शुभम, देवेंद्र कुमार, कुणाल किशोर, पंकज चंद्र गोस्वामी, समीर उरांव, मुकुल तायल, अंकुर कुमार, विवेकानन्द सिंह, प्रणव प्रत्युष आदि पूर्व छात्र उपस्थित रहे।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest