logo

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राएं पंचायती राज व्यवस्था विषय पर करेंगी इंटर्नशिप

jwu.jpg

द फॉलोअप डेस्क

नेचर संस्था द्वारा जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं को राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका दिया गया है। ऐसे में बागबेड़ा जिला परिषद क्षेत्र में राजनीति विज्ञान की 75 छात्राओं को पंचायती राज व्यवस्था विषयक इंटर्नशिप कराया जा रहा है। ये सभी छात्राएं जिला पार्षद डॉ. कविता परमार के मार्गदर्शन में अपना इंटर्नशिप कर रही हैं। इस दौरान सभी छात्राओं को पंचायत की संरचना, कार्यपद्धति के साथ ही त्रिस्तरीय व्यवस्था को जानने और समझने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
छात्राओं की कक्षाएं अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान में कराई जा रही हैं, जहां विभिन्न विषयों के ट्रेनर द्वारा जानकारी दी जायेगी। बागबेड़ा जिला परिषद क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य के साथ-साथ अलग-अलग पंचायतों की कार्यपद्धति और व्यवस्था को देखने और समझने का अवसर दिया जायेगा। इस दौरान उन्हें पर्यावरण से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जायेगी। इस संबंध में डॉ. कविता परमार ने बताया कि छात्राएं पंचायती व्यवस्था को जानने और समझने के लिए बहुत इच्छुक हैं। आशा है कि उनका यह इंटर्नशिप भविष्य में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कैरियर में भी सहयोगी साबित होगा।

 

Tags - jamshedpur News jamshedpur Updates latest jamshedpur News jamshedpur Women university Latest jamshedpur News Internship in jamshedpur Women University latest jharkhand News jharkhand updates Latest jharkhand News Jharkhand Updates