logo

जमशेदपुर का कुख्यात अपराधी सुधीर दुबे का वीडियो वायरल, कहा- मारब टाटा में एगो बढ़िया मारब अउर दू चार गो गांवे मारब, पुलिस अलर्ट

sudhir_dubey.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर का कुख्यात अपराधी सुधीर दुबे एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर लाइव आकर उसने धमकी भरा बयान दिया, जिसमें वह कहता सुनाई देता है, “मारब टाटा में एगो बढ़िया मारब… अउर दू चार गो गांवे मारब।” वीडियो वायरल होते ही शहर में दहशत का माहौल बन गया है और आपराधिक जगत में नई हलचल देखी जा रही है। वायरल वीडियो में सुधीर खुले तौर पर दावा कर रहा है कि वह टाटा में “बड़ा खेल” करेगा, हालांकि उसने किसी विशेष व्यक्ति या गिरोह का नाम नहीं लिया। उसके अंदाज़ और भाषा से यह साफ झलक रहा है कि शहर के अंडरवर्ल्ड में किसी नए विवाद या संभावित गैंगवार की आहट है।
सुधीर दुबे पर जिले के कई थानों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। लंबे समय से शांत रहने के बाद सोशल मीडिया पर उसकी यह अचानक एंट्री पुलिस के लिए एक चुनौती के रूप में उभरी है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है और उसके नेटवर्क व गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शहर के जानकार मानते हैं कि यदि इस बार सुधीर की धमकी सिर्फ दिखावा नहीं हुई, तो जमशेदपुर एक बार फिर गैंगवार की चपेट में आ सकता है, जिसका असर कई लोगों पर पड़ सकता है।
इस मामले पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया, “ऐसा एक छोटा वीडियो हमें भी मिला है। सत्यापन किया जा रहा है। फिलहाल वीडियो में किसी को विशेष रूप से धमकी नहीं दी गई है। इसके बावजूद पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और उसके सभी नेटवर्क की जांच की जा रही है। जमशेदपुर पुलिस अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।”

 

Tags - Jamshedpur news Sudhir Dubey Viral video news Viral Video news Sudhir Dubey jamshedpur Sudhir Dubey news jamshedpur Sudhir Dubey News jamshedpur news updates lates jharkhand news jharkhand News updates jamshedpur news Updates latest jamshedpur ne