logo

जामताड़ा ब्रेकिंग: खेलने गई 10 वर्षीय बच्ची कल शाम से लापता, ममेरी बहन के साथ रहती है

मपोल्ो.jpg

दीपक झा/ जामताड़ा
​जामताड़ा शहर के न्यू पांडे डीह मोहल्ले से एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची चंदा मुंडा की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की खबर आई है। घटना गुरुवार शाम की है। परिजन बेहद परेशान हैं। ​जानकारी के अनुसार, चंदा मूल रूप से गुमला जिले की रहने वाली है। वह जामताड़ा में अपनी ममेरी बहन प्रतिमा रजनी तिर्की के साथ रहती थी। जो पेशे से शिक्षिका हैं। गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे चंदा घर के पास ही खेलने के लिए निकली थी। 

बारिश के दौरान पेड़ के नीचे छिप गई थी

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, खेल के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए चंदा पास ही एक पेड़ के नीचे छिप गई थी। लेकिन जब बारिश थमी और काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला। इस बात की सूचना तुरंत जामताड़ा थाना को दी गई। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए जामताड़ा पुलिस अलर्ट हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। मोहल्ले और आसपास के रास्तों में लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी और पूछताछ जारी है। 

परिवार ने किया अपील

​परिजनों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी चंदा के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस या उनके परिवार को सूचित करें। फिलहाल, पुलिस हर संभावित पहलू पर जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द बच्ची को सुरक्षित बरामद किया जा सके।

Tags - Jamtara Missing Child Jharkhand Police Investigation CCTV Child Safety Crime News Breaking News