logo

जामताड़ा DC आलोक कुमार की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की बैठक, अनाथ बच्चों के भविष्य पर दिया जोर

WhatsApp_Image_2026-04-25_at_3_20_58_PM.jpeg

​जामताड़ा 
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार (IAS) की अध्यक्षता में आज कार्यालय प्रकोष्ठ में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के अनाथ और असहाय बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनके भविष्य को सुरक्षित करना था। योजनाओं की गहन समीक्षा और निर्देश बैठक के दौरान उपायुक्त ने मिशन वात्सल्य गाइडलाइन के तहत जिले में चल रही प्रायोजन (स्पॉन्सरशिप) योजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी नए प्रस्तावों की जांच विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जाए। साथ ही मार्च 2026 तक योजना से लाभान्वित बच्चों और सूची से हटाए गए लाभुकों का कारण सहित विवरण प्रस्तुत करने को कहा।अनाथ बच्चों के बेहतर भविष्य पर जोर
उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि योजना का लाभ ले रहे बच्चों का नियमित 'फॉलोअप' सुनिश्चित किया जाए ताकि उनकी प्रगति का पता चल सके।  बैठक में आलोक कुमार ने संवेदनशीलता प्रकट करते हुए कहा कि "बच्चे बोझ नहीं, राष्ट्र की धरोहर हैं"। उन्होंने बताया कि फोस्टर केयर एवं स्पॉन्सरशिप योजना का लक्ष्य अनाथ बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनाथ और असहाय बच्चों को किसी पर बोझ नहीं बनने देना है, बल्कि उन्हें सही पोषण और शिक्षा देकर राष्ट्र की धरोहर के रूप में विकसित कर और आत्मनिर्भर बनाना है। जागरूकता पर बल योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए उपायुक्त ने जिले में इसका वृहत प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि लोग जागरूक हो सकें। बैठक में दस्तावेजों की जांच के लिए चेकलिस्ट के पालन पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग  मिहिर सलकर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अंजू पोद्दार एवं अन्य संबंधित अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Tags - Jamtara JharkhandBreaking NewsDc Alok Kumar