logo

जामताड़ा : महिला शिक्षिका को डंपर ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत; चुनाव की ट्रेनिंग लेकर लौट रही थी  

jaam.jpeg

जामताड़ा 

जामताड़ा में सड़क हादसे में महिला शिक्षिका की मौत हो गयी है। मृतका शिक्षिका का नाम पूनम भगत बताया जा रहा है। मिली खबर के मुताबिक मृतका वर्तमान में जामताड़ा कोर्ट रोड में रहती थी। साथ ही उसका अपना घर रांची के नामकुम में है। हादसे के समय शिक्षिका उदलबनी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज से लोकसभा चुनाव का प्रशिक्षण लेकर जामताड़ा लौट रही थी। इस दौरान डंपर की चपेट में आ गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। 


डंपर ने पीछे से मारी टक्कर 
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि चुनावी ट्रेनिंग के बाद शिक्षिका अपने आवास जामताड़ा लौट रही थी। इसी दौरान चित्रा से आ रहे डंपर ने शिक्षिका को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें महिला शिक्षिका की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। महिला की पहचान  पूनम भगत के रूप में हुई है। वर्तमान में महिला शिक्षिका की पदस्थापना जामताड़ा प्रखंड के तालबेहरिया स्कूल में की गयी थी। 


लोगों ने जाम की सड़क 

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। मौके पर भाजपा नेत्री बबीता झा पहुंची। उन्होंने लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जाम की हालत बनी रही। इस बीच लोग आला अधिकारियों को घटना स्थल पर बुलाने और मृतका के परिजनों को नौकरी व मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Road accidentjamtaradeathJharkhand Newsteacher death