logo

जामताड़ा में मोटरसाइकिल-स्कूटी की टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

जामताड़ा में मोटरसाइकिल-स्कूटी की टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

जामताड़ा: 
जामताड़ा जिले के गोबिंदपुर-साहेबगंज हाईवे पर गुरुवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह वन गांव के पास हुई, जहां मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए नारायणपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

रिश्तेदार के घर जा रहा था परिवार
बताया गया कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के हिरणानगर निवासी मोहम्मद फिरोज (30) अपनी पत्नी आसमुन खातून (28), बेटी जोया खातून (8), अलिसवा खातून (3) और दो महीने के बेटे सरजान बादशाह के साथ मोटरसाइकिल से रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान कोरीडीह वन के पास सामने से आ रही स्कूटी से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार परिवार के सभी पांच सदस्य घायल हो गए।

गंभीर हालत में धनबाद रेफर
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को नारायणपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। मोहम्मद फिरोज की हालत गंभीर बताई गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया। वहीं, परिवार के अन्य घायलों का इलाज नारायणपुर अस्पताल में ही किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

Tags - Jamtara News Road Accident Narayanpur Bike Scooter Collision Jharkhand News