logo

झारखंड : रिक्शाचालक संतोष बाउरी के नाम से जाना जाएगा जामताड़ा ओवर ब्रिज फ्लाईओवर- इरफान अंसारी

WhatsApp_Image_2022-07-24_at_4_07_26_PM.jpeg

डेस्क:
कुछ दिनों पूर्व जामताड़ावासियों की समस्या को देखते हुए जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी(Irfan ansari) ने रेलवे फ्लाईओवर(Flyover) की सौगात दी थी। इस फ्लाईओवर का उद्घाटन विधायक ने एक रिक्शाचालक(Rikshaw puller) संतोष बावरी(Santosh bauri) के हाथों से करवाकर जनता को सुपुर्द किया था। बीते दिनों संतोष बाउरी का निधन हो गया। उनके श्राद्धकर्म में पहुंचकर विधायक ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने श्राद्धकर्म में अपने हाथों से खाना बनाकर लोगों को खिलाया।

संतोष बाउरी जी का चले जाना मेरे लिए निजी क्षति
विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि संतोष बाउरी का चले जाना मेरे लिए निजी क्षति है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मेरी आँखें नम हो गयी। इस फ्लाईओवर का नामकरण स्व० संतोष बाउरी के नाम से होगा। उनके परिवार के साथ मैं हमेशा खड़ा हूँ।श्राद्धकर्म में मौजूद लोगों ने विधायक का आभार जताया।