जामताड़ा :
रेलवे ने आगामी त्योहारों और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पटना–हावड़ा–पटना विशेष ट्रेन (02024/02023) के परिचालन को आगे जारी रखने का निर्णय लिया है। यह फैसला जामताड़ा समेत इस रूट पर सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। गाड़ी संख्या 02024 (पटना–हावड़ा विशेष): यह ट्रेन 04 अक्टूबर 2026 से 13 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी। इस दौरान यह कुल 11 फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 02023 (हावड़ा–पटना विशेष): वापसी दिशा में यह स्पेशल ट्रेन भी इसी अवधि (04.10.2026 से 13.12.2026) के दौरान हर रविवार को 11 फेरे पूरे करेगी।

समय-सारणी और ठहराव में नहीं होगा बदलाव
यह विशेष ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय-सारणी, रूट और ठहरावों के अनुसार ही संचालित होगी। त्योहारों के मौसम में बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह ट्रेन एक सुगम और सुविधाजनक विकल्प साबित होगी। रेलवे प्रशासन के इस कदम से जामताड़ा स्टेशन पर भी यात्रियों को आवाजाही में आसानी होगी।