logo

ब्रेकिंग : बाल मजदूरी के लिए हावड़ा ले जाए जा रहे थे 7 नाबालिग बच्चे, जामताड़ा में RPF-GRP ने 3 मानव तस्करों को दबोचा

WhatsApp_Image_2026-07-02_at_5_06_39_PM.jpeg

जामताड़ा
जामताड़ा में सुरक्षा बलों ने तत्परता दिखाते हुए मासूमों को बाल मजदूरी के दलदल में धकेले जाने से बचा लिया गया है। दरअसल, इन बच्चों को जबरन काम कराने के उद्देश्य से हावड़ा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखते हुए पटना-हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस से 7 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर तस्करों से मुक्त कराया। इस मामले में बिहार के झाझा जमुई के तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
​गुप्त सूचना पर चित्तरंजन स्टेशन पर छापेमारी
​जीआरपी पीपी प्रभारी विमल कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को ट्रेन के जरिए बच्चों की तस्करी किए जाने की पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही RPF और GRP ने एक विशेष रणनीति तैयार की। जैसे ही पटना-हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी, पहले से मुस्तैद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने ट्रेन के जनरल कोच में अचानक छापेमारी कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरे कोच की घेराबंदी की और संदेह के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया, जो बच्चों को अपने साथ रखे हुए थे। ​जमुई के रहने वाले हैं तीनों तस्कर
​पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के जमुई जिले के झाझा निवासी इजाज अंसारी (25 वर्ष), मो. सूफियान 25 वर्ष और मो. साजिद अंसारी 25 वर्ष के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि ये तीनों आरोपी सभी 7 नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर हावड़ा की एक फैक्ट्री में बाल मजदूरी कराने के उद्देश्य से ले जा रहे थे।​CWC को सौंपे गए बच्चे, आरोपियों पर केस दर्ज
​जीआरपी प्रभारी ने बताया कि सुरक्षित रेस्क्यू किए गए सभी बच्चों को कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के हवाले कर दिया गया है, जहां विशेषज्ञ उनकी काउंसलिंग कर रहे हैं। वहीं, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी की गंभीर और सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके।

Tags - Jamtara Human Trafficking RPF GRP Child Rescue