logo

जामताड़ा: पुलिस को चकमा देकर बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, बाल-बाल बचे अधिकारी

WhatsApp_Image_2026-05-09_at_11_42_19_AM.jpeg

जामताड़ा
जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। शनिवार को माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें दक्षिण बहाल गांव के पास अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया।

​दुस्साहस: पुलिस के सामने ही पलटा डाला
जब माइनिंग विभाग और जामताड़ा पुलिस की टीम जब्त ट्रैक्टर को थाने ले जा रही थी, तभी बीच रास्ते में चालक ने चालक ने घातक चालाकी दिखाई। पुलिस की गाड़ी पीछे होने का फायदा उठाते हुए ड्राइवर ने चलते ट्रैक्टर के डाला (ट्रॉली) को हाइड्रोलिक के जरिए पलटा दिया और  फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। गनीमत यह रही कि माइनिंग और पुलिस का वाहन ट्रैक्टर से थोड़ा पीछे था, वरना एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी और अधिकारी इसकी चपेट में आ सकते थे।पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जामताड़ा में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। गौरतलब है कि: कुछ समय पहले ही माइनिंग इंस्पेक्टर की रेकी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। इससे पूर्व भी माफिया दो जब्त ट्रैक्टरों को पुलिस की हिरासत से जबरन छुड़ाकर ले जा चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने न केवल प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी कर दी है, बल्कि पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं। माफियाओं के बढ़ते मनोबल से स्थानीय लोगों और विभाग में असुरक्षा का माहौल है। अब देखना यह है कि प्रशासन इन बेखौफ सिंडिकेट पर नकेल कसने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।

Tags - Jamtara News Illegal Sand Mining Sand Mafia Jharkhand News Police Action