जामताड़ा
नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमजोरा में प्रभारी शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगने के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा और करीब पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जामताड़ा: नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमजोरा के प्रभारी शिक्षक को ग्रामीणों ने छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में पहले जमकर पिटाई की है। #jamtada #JharkhandNews pic.twitter.com/CLXMgOmPta
— Nishant Bharti (@bhartinishant23) October 30, 2025
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी शिक्षक पहले भी दो बार ऐसी हरकत करते पकड़ा गया था, लेकिन चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। तीसरी बार फिर वही हरकत करने पर ग्रामीणों का सब्र टूट गया। शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील चैट करने और अनुचित व्यवहार का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
खबर अपडेट की जा रही है...
