जामताड़ा:
सिविल सर्जन के निर्देशानुसार जामताड़ा थाना क्षेत्र के जामताड़ा कॉलेज और रेलवे स्टेशन के आसपास तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत व्यापक छापेमारी की गई। यह कार्रवाई जिला सलाहकार डॉ. सर्वीना सिन्हा (राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम), जामताड़ा थाना के सब-इंस्पेक्टर एम. बी. बारा और एस. के. रजक के संयुक्त नेतृत्व में की गई।

12 दुकानों की जांच, 5 में मिली नियमों की अनदेखी
अभियान के दौरान सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (COTPA-2003) की धारा 6ए और 6बी के अनुपालन की जांच की गई। टीम ने कुल 12 दुकानों का निरीक्षण किया, जिनमें से 5 दुकानदार COTPA कानून के नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इन दुकानदारों से मौके पर ही अर्थदंड के रूप में कुल 2,100 रुपये की वसूली की गई।
दो दुकानों से हटवाए गए अवैध विज्ञापन और पोस्टर
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कुछ दुकानों पर पोस्टर लगाकर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों का अवैध विज्ञापन किया जा रहा था। कार्रवाई करते हुए दो दुकानों से ऐसे विज्ञापन और पोस्टर तत्काल हटवाए गए।
.jpeg)
दुकानदारों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
जिला सलाहकार डॉ. सर्वीना सिन्हा ने सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में पोस्टर या विज्ञापन लगाकर तंबाकू उत्पादों का प्रचार या बिक्री किए जाने पर COTPA-2003 की धारा 5 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस अभियान से क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले तंबाकू विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।