logo

IED ब्लास्ट में घायल जवान को एयरलिफ्ट कर ले जाया गया दिल्ली

air_left.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

चाईबासा में मंगलवार को IED ब्लास्ट में घायल जवान को एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया है। घायल जवान को मंगलवार को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से अब उसे एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया जा रहा है। रेड कॉरिडोर बनाकर घायल जवान को मेडिका अस्पताल से एयरपोर्ट पहुंचाया गया। घायल जवान का नाम संजीव कुमार है। वह सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान थे। क्षेत्र में अब भी नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है।बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नक्सली नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ते के साथ कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं। इनके धर-पकड़ के लिए सुरक्षा बलों के जवान अभियान चला रहे हैं।