logo

रामगढ़ : जेसी ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, कुख्यात अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

arresting88888888.jpg

रामगढ़
गोलपार स्थित जेसी ज्वेलर्स में दिनांक 07 सितंबर 2025 को हुई सशस्त्र लूट की घटना का रामगढ़ पुलिस ने आज बड़ा खुलासा करते हुए चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह झारखंड और बिहार समेत कई राज्यों में सक्रिय रहा है और दर्जनों बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है। इस लूटकांड के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक रामगढ़  अजय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया गया था। टीम द्वारा तकरीबन 1000 से अधिक CCTV फुटेज का गहन विश्लेषण और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सतत छापेमारी की जा रही थी।
गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि जेसी ज्वेलर्स लूटकांड में संलिप्त अपराधी एक और बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह गिरोह चास (बोकारो) में स्थित एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाने की तैयारी में था और गोबरदाहा क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा के पास एकत्र हो रहा था।


SIT टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा, जहाँ चार अपराधियों को पकड़ लिया गया, जबकि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से फरार हो गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान निम्न रूप से हुई है:
1.    रूपेश विश्वकर्मा उर्फ पंकज, सिन्दुरिया, थाना-भवनाथपुर, जिला-गढ़वा
2.    धीरज मिश्रा, ग्राम पाण्डेयपुर, थाना-सकरौल, जिला-बक्सर (बिहार)
3.    राहुल यादव, ग्राम अंकोराह, थाना-एनटीपीसी खैरा, जिला-औरंगाबाद (बिहार)
4.    सौरभ राम उर्फ छोटू उर्फ शेखर, भट्टी, थाना-नगर, जिला-पलामू
इनके पास से दो पिस्टल, दो देशी कट्टे और कुल 21 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News